प्रतिक्रिया | Monday, April 28, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

11/01/24 | 4:14 pm

printer

संसद का बजट सत्र: 31 जनवरी से बजट सत्र शुरू, एक फरवरी को अंतरिम बजट

पीएम मोदी की अगुआई वाली केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश होना है। इसी के साथ वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को छठवीं बार बजट पेश करेंगी। इससे पहले संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। 

17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र 

देरअसल केंद्रीय वित्त निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी केंद्रीय बजट होगा। साथ ही 17वीं लोकसभा का ये आखिरी सत्र भी होगा। खबरों के मुताबिक गुरुवार को बताया कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा।

राष्ट्रपति 31 जनवरी को दोनों सदनों को करेंगी संबोधित 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा और अंतरिम बजट एक फरवरी को पेश होगा। जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। इससे पहले बीते साल चार दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था, जोकि तय समय से एक दिन पहले ही समाप्त हो गया था. ये सत्र इसलिए महत्वपूर्ण रहा कि इस दौरान सरकार ने अपराध और न्याय से जुड़े नए बिलों को पास कराया था।

आगंतुकों: 24834796
आखरी अपडेट: 28th Apr 2025