‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ के 10 वर्ष, गरीबों और वंचितों के लिए भी सुलभ बना जीवन बीमा 

कम आय वाले समूहों को किफायती जीवन बीमा प्रदान करने के लिए ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ (पीएमजेजेबीवाई) को 9 मई 2015 को लॉन्च किया गया था। इसके 10 वर्ष पूरे होने के साथ योजना की सफलता 23 करोड़ से ज्यादा नामांकन और 9 लाख परिवारों को दावे प्राप्त होने के साथ दर्ज की गई है।

‘पीएमजेजेबीवाई’, सरकारी जीवन बीमा योजना है, जो कि एक वर्ष की कवर टर्म के साथ आती है

‘पीएमजेजेबीवाई’, सरकारी जीवन बीमा योजना है, जो कि एक वर्ष की कवर टर्म के साथ आती है। इस योजना को हर साल रिन्यू करवाया जा सकता है। इस योजना के तहत किसी भी कारण मृत्यु होने पर लाभार्थी को जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाता है। योजना मृत्यु के सभी कारणों को कवर करती है। यदि लाभार्थी की मृत्यु प्राकृतिक, आकस्मिक और आपदाओं या महामारी के दौरान होती है तो बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

जीवन बीमा को गरीबों और वंचितों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस योजना को सरलता और गरिमा के साथ डिजाइन किया गया है

जीवन बीमा को गरीबों और वंचितों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस योजना को सरलता और गरिमा के साथ डिजाइन किया गया है। योजना के तहत केवल 436 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपए के कवर की सुविधा मिलती है। 18-50 वर्ष की आयु वर्ग के लोग बचत खाते के साथ इस योजना का लाभ ले सकते हैं। सरकार की इस बीमा योजना में 55 वर्ष की आयु तक कवरेज दिया जाता है।

योजना के तहत बिना किसी मेडिकल जांच के आसान नामांकन की सुविधा बैंकों, डाकघरों और ऑनलाइन उपलब्ध है

योजना के तहत बिना किसी मेडिकल जांच के आसान नामांकन की सुविधा बैंकों, डाकघरों या ऑनलाइन उपलब्ध है। पीएमजेजेबीवाई की सार्वभौमिक पहुंच यानी योजना का सभी पात्र खाताधारकों के लिए उपलब्ध होना, इसकी विशेषता है। इस योजना का लाभ एनआरआई भी ले सकते हैं। इस योजना की घोषणा 2015 के केंद्रीय बजट में की गई थी। उस दौरान 20 प्रतिशत आबादी के पास कोई बीमा कवरेज न होने की वजह से इस योजना को लाए जाने की जरूरत समझी गई थी।’पीएमजेजेबीवाई’ का उद्देश्य देश भर में जीवन बीमा तक पहुंच बढ़ाना है। ‘पीएमजेजेबीवाई’ के मुख्य लाभार्थियों में 74 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से हैं और 53 प्रतिशत महिलाएं हैं।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

3 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...