24/04/24 | 10:15 am | Rain in delhi

Print

खराब मौसम के चलते 15 उड़ानों को किया गया डायवर्ट, बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

राष्ट्रीय राजधानी में बीते मंगलवार की शाम दिल्ली में खराब मौसम के चलते 15 उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया। इनमें नौ उड़ानों को जयपुर, दो को अमृतसर, दो को लखनऊ एक को मुंबई और एक को चंडीगढ़ के लिए डायवर्ट कर दिया गया। राष्ट्रीय राजधानी में बीते मंगलवार की शाम मौसम में अचानक बदलाव आया और दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। ऐसे में बारिश ने दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत दिलाई जो अप्रैल में ही भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे।

पूर्वी भारत में अगले चार पांच- दिनों बाद और बढ़ेगा पारा

इससे पहले मौसम विभाग ने रविवार को भविष्यवाणी की थी कि आने वाले 2-3 दिनों में दिल्ली में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है और सोमवार को हल्की बारिश की भी संभावना है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि अगले 4-5 दिनों में पूर्वी भारत में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में आने वाले 2-3 दिनों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगी इसके बाद इसमें धीरे-धीरे 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और इसके साथ ही कल हल्की बारिश की भी संभावना है। फिलहाल पूर्वी भारत की बात करें तो कुछ जगहों पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगले 4-5 दिनों में पूर्वी भारत में औसत तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी, दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि फिलहाल पूर्वी भारत में लू की स्थिति बनी हुई है और उम्मीद है कि आने वाले 4-5 दिनों में कुछ राज्यों में लू (भीषण गर्मी) जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...