इस साल भारत में दस्तक देंगे 25 ग्लोबल ब्रांड, मार्केट में निवेश कर सकती हैं इंटरनेशनल कंपनियां

इस साल देश में दो दर्जन से ज्यादा ग्लोबल ब्रांड भारत में स्टोर खोल सकते हैं। जी हां, ये हर साल भारत आने वाले ग्लोबल ब्रांड की औसत संख्या से दोगुना है।

रियल एस्टेट सलाहकारों का क्या है कहना ?

इस संबंध में रियल एस्टेट सलाहकारों का कहना है कि लाइफ स्टाइल एवं लक्जरी उत्पाद बेचने वाले करीब 25 अंतरराष्ट्रीय खुदरा ब्रांड इस साल भारतीय बाजार में दस्तक दे सकते हैं। उनका कहना है कि इससे कॉमर्शियल प्रॉपर्टी बाजार की मांग मजबूत होगी।

कॉमर्शियल प्रॉपर्टी बाजार की मांग होगी मजबूत

ऐसे करीब तीन ब्रांड वर्ष 2021 में भारत आए जबकि 2022 में ऐसे 11 ब्रांडों ने भारतीय बाजार में दस्तक दी थी। अनुमान है कि 2023 में करीब 24 अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों ने भारतीय बाजार में दस्तक दी जिन्हें खासतौर पर मध्यवर्ग ने आकर्षित किया।

कंपनियों को नजर आ रहा है बड़ा मौका

उल्लेखनीय है कि दुनिया के टॉप-5 कंज्यूमर मार्केट में शुमार भारत में उपभोक्ता खर्च बढ़ रहा है। आबादी के मामले में भी भारत टॉप पर है। इसी के चलते ग्लोबल कंपनियां यहां आकर्षित हो रही हैं। यहां इन तमाम कंपनियों को बड़ा मौका भी नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...