भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार दोपहर 1 बजे तक 42.31 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक 18 जिलों में गोपालगंज में सबसे अधिक 46.73 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि लखीसराय में 46.37 प्रतिशत और बेगूसराय में 46.02 प्रतिशत मतदान हुआ।
बिहार की राजधानी पटना में सभी जिलों की तुलना में मतदान प्रतिशत सबसे कम रहा, जहां मात्र 37.72 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक भोजपुर में 41.15 प्रतिशत, बक्सर में 41.10 प्रतिशत, दरभंगा में 39.35 प्रतिशत, खगड़िया में 42.94 प्रतिशत, मधेपुरा में 44.16 प्रतिशत, मुंगेर में 41.47 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 45.41 प्रतिशत, नालंदा में 41.87 प्रतिशत, सहरसा में 44.20 प्रतिशत, समस्तीपुर में 43.03 प्रतिशत, सारण में 43.06 प्रतिशत, शेखपुरा में 41.23 प्रतिशत, सीवान में 41.20 प्रतिशत और वैशाली में 42.60 प्रतिशत मतदान हुआ।
प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में राघोपुर में 43.3 प्रतिशत, महुआ में 40.41 प्रतिशत, अलीनगर में प्रतिशत, तारापुर में 44.35 प्रतिशत, लखीसराय में 44.20 प्रतिशत, छपरा में 39.57 प्रतिशत, बांकीपुर में 25 प्रतिशत, फुलवारी में 40.98 प्रतिशत, रघुनाथपुर में 42.23 प्रतिशत, सीवान में 40.19 प्रतिशत और मोकामा में 41.78 फीसदी मतदान हुआ।
वहीं, चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें बेगूसराय जिले में सर्वाधिक वोटिंग हुई।
आपको बता दें, आज पहले चरण में 1314 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में कुल 3,75,13,302 मतदाता हैं, जिनमें 1,98,35,325 पुरुष, 1,76,77,219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं, जो 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। (इनपुट-एजेंसी)


