प्रतिक्रिया | Monday, April 21, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

07/05/24 | 2:17 pm

printer

लोकसभा चुनाव 2024: असम में दोपहर एक बजे तक 45.88 प्रतिशत मतदान

असम में लोकसभा चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण का मतदान आज (मंगलवार) राज्य की कुल 14 में से चार लोकसभा सीटों पर हो रहा है। मतदान सुबह 07 बजे शुरू हुआ।

असम की 14 में से चार लोकसभा सीटों पर आज हो रहा मतदान 

दोपहर एक बजे तक असम में कुल 45.88 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। राज्य की बरपेटा सीट पर जहां 46.83 फ़ीसदी मतदान दर्ज हुआ वहीं, धुबड़ी लोकसभा क्षेत्र में 47.73 फ़ीसदी, गुवाहाटी में 42.13 फ़ीसदी और कोकराझार में 46.43 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

अभी तक शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है मतदान

अब तक की जानकारी के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षा वालों को तैनात किया गया है। 

पहले और दूसरे चरण में पांच-पांच लोकसभा सीटों पर हुआ मतदान

ज्ञात हो कि पहले चरण में 19 अप्रैल को असम की पांच लोकसभा सीट जोरहाट, लखीमपुर, काजीरंगा, डिब्रूगढ़ और शोणितपुर के लिए मतदान हुआ था, वहीं दूसरे चरण में 26 अप्रैल को पांच सीटों दरंग-उदालगुड़ी, डिफू, करीमगंज, नगांव तथा सिलचर में मतदान हुआ था।

आगंतुकों: 23959517
आखरी अपडेट: 21st Apr 2025