प्रतिक्रिया | Saturday, April 19, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती में 4500 अभ्यर्थियों का चयन, दो हजार रिक्त पदों पर भी जल्द होगी भर्ती

मेजर जनरल मनोज तिवारी ने सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड से 4500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। दो हजार रिक्त पदों पर भी जल्द भर्ती की जाएगी।

मेजर जनरल मनोज तिवारी ने कहा कि आने वाली भर्तियों में भी राज्य से अधिक से अधिक युवा प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए राज्य और जनपद स्तरों पर कैंप लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है। उत्तराखंड में होने वाली भर्तियों में सेना को पूरा प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा।

सीएम धामी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत प्रदेश से अब तक 4500 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं और जल्द ही रिक्त पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

उन्होंने एक्स पर कहा, “भविष्य में होने वाली भर्तियों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य और जनपद स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस सम्बन्ध में हमारी सरकार हर संभव सहायता सुनिश्चित करेगी।”

आगंतुकों: 23769541
आखरी अपडेट: 19th Apr 2025