प्रतिक्रिया | Thursday, April 24, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 सीटों पर मतदान जारी है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने बताया कि 38 सीटों पर एक बजे तक 47.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान ?

इनमें बोकारो में 42.52, देवघर में 49.83, धनबाद में 43.16, दुमका में 50.28, गिरिडीह में 48.01, गोड्डा में 50.27, हजारीबाग में 48.62, जामताड़ा में 52.21, पाकुड़ में 53.83, रामगढ़ में 51.26, रांची में 52. 10 और साहिबगंज में 47. 51 प्रतिशत मतदान हुआ है।

दूसरे चरण में 14,218 बूथों पर हो रहा मतदान 

जानकारी के मुताबिक दूसरे चरण में 14,218 बूथों पर मतदान हो रहा है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने बताया कि 38 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। 

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 585 कंपनी, जैप की 60 कंपनी के अलावा जिला बल और होमगार्ड के 30 हजार जवानों को तैनात किया गया है। 

शाम पांच बजे तक डाले जाएंगे वोट 

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे। इस चरण में कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 

इन सीटों के लिए हो रहा मतदान 

राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

आगंतुकों: 24334728
आखरी अपडेट: 24th Apr 2025