देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

लाल किले पर शनिवार को आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिला उद्यमियों, युवा नवप्रवर्तकों, किसानों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों सहित समाज के कई क्षेत्रों से जुड़े लगभग 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए। आमंत्रित अतिथियों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के स्वयंसेवक, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ उठाने वाली महिला उद्यमी, नमस्ते , पीएम अजय और सीड जैसी योजनाओं के लाभार्थी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ‘माय भारत’ के स्वयंसेवक शामिल रहे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के उत्कृष्ट लाभार्थी, पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी विक्रेता, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी स्वच्छता कर्मी, दिल्ली मेट्रो के उत्कृष्ट कर्मचारी, कर्तव्य पथ और सेंट्रल विस्टा परियोजना से जुड़े श्रमिक तथा दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के कर्मचारी भी समारोह में मौजूद रहे।

विशेष अतिथियों में राष्ट्रीय नवाचार कार्यक्रमों से जुड़े युवा नवप्रवर्तक, विभिन्न क्षेत्रों के वैज्ञानिक, दिल्ली में भारत टैक्सी के कैब चालक, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के प्रशिक्षु तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत समर्थित उत्कृष्ट स्टार्ट-अप भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित युवा, ‘स्टार्ट-अप इंडिया सीड फंड’ से समर्थित उत्कृष्ट स्टार्ट-अप, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थी, पीएम विश्वकर्मा योजना के कारीगर तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएम-एसवाईएम) योजना के लाभार्थी भी आमंत्रित किए गए थे।

अन्य आमंत्रित अतिथियों में प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (पीएम-एमकेएसएसवाई) के उत्कृष्ट किसान तथा दिल्ली सरकार के वे छात्र शामिल थे, जिन्होंने विभिन्न प्रश्नोत्तरी और अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह में सांस्कृतिक रंग भरने के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पारंपरिक वेशभूषा में सजे 1,500 से अधिक लोग भी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया। इस वर्ष का समारोह ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गीत को विशेष रूप से समर्पित है। लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया।

RELATED ARTICLES

30 mins ago | 92 Doctors

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में 92 डॉक्टरों को प्रदान की डिग्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज...

3 hours ago | Bhupender Yadav

भूपेंद्र यादव COP31 से पहले प्री-COP बैठक में शामिल होने फिजी पहुंचे

 केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मंगलवार को फिजी के नाडी पहुंचे। वह ऑस्ट्रेलिया और फिज...

5 hours ago | India UN

भारत ने सभी देशों से समय पर UN का बकाया चुकाने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र (UN) के बकाये का समय पर भुगतान करने वाले देशों की ‘ऑनर्स लिस्ट’ में लगातार शामिल भ...