Print

पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत वोटिंग, प.बंगाल में सर्वाधिक 73 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक कुल 56.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 73 प्रतिशत जबकि सबसे कम महाराष्ट्र में 48.66 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में 52.35 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 54.21 प्रतिशत, झारखंड में 61.90 प्रतिशत, लद्दाख में 67.15 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 48.66 प्रतिशत, ओडिशा में 60.55 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 55.80 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 73 प्रतिशत मतदान हुआ।

पांचवें चरण में इतने सीटों पर हुए मतदान

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर की एक, लद्दाख की एक सीट शामिल हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, आज ओडिशा विधानसभा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी एक साथ मतदान हो रहा है। आयोग ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि शाम 5 बजे तक ओडिशा में कुल 60.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गुलजार, सुभाष घई, अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, मनोज वाजपेयी के अलावा RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और अनिल अंबानी ने वोटिंग की।

इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BSP सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने लखनऊ में, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में वोट डाला।

543 लोकसभा सीटों में चौथे फेज तक 380 सीटों पर मतदान हो गया है। आज की सीटों को मिलाकर कुल 429 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। आगामी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग बाकी है।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...