25/05/24 | 8:11 pm | 6th phase | Genral election 2024

Print

छठे चरण में शाम 5 बजे तक 57.7 प्रतिशत वोटिंग, पश्चिम बंगाल 77.99 प्रतिशत के साथ सबसे आगे

लोकसभा चुनाव के छठे फेज में शनिवार को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई। बूथ पर जो लोग लाइन में लगे हैं, उन्हें वोट डालने दिया जा रहा है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, शनिवार को 58 सीटों पर दोपहर 5 बजे तक 57.70% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 77.99% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 51.35% मतदान हुआ। जबकि अन्य राज्यों झारखंड 61.41%, उत्तर प्रदेश 52.02%, ओडिशा 59.60%, जम्मू और कश्मीर 51.35%, बिहार 52.24% , हरियाणा 55.93%, और दिल्ली 53.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की आठ सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू-कश्मीर की एक सीट, झारखंड की चार, दिल्ली की सभी सात सीटें, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटें शामिल हैं। कुल 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

ओडिशा की बयालिस विधानसभा सीटों के लिए भी हुआ मतदान

छठे चरण में ओडिशा की बयालिस विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान हुआ है। इस चरण में दिल्ली और हरियाणा की सभी संसदीय सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण की कुछ प्रमुख सीटों में नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी में चांदनी चौक शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी, पश्चिम बंगाल की तमलुक, मेदिनीपुर, हरियाणा की करनाल, कुरूक्षेत्र, गुड़गांव, रोहतक और ओडिशा की भुवनेश्वर, पुरी और संबलपुर कुछ अन्य प्रमुख सीटें हैं।

आम चुनाव के पहले पांच चरणों में 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 428 संसदीय सीटों पर मतदान पहले ही पूरा हो चुका है। छठे चरण के लिए 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता, जिनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5120 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। इस चरण के चुनाव को संपन्न कराने में लगभग 11.4 लाख मतदान अधिकारी शामिल रहे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव सातवें चरण का मतदान 1 जून को संपन्न हो जाएगा जिसमें 57 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोकसभा चुनाव नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...