20/12/23 | 1:48 pm

Print

63 हजार के पार पहुंचा सोना, जानें प्रमुख शहरों में अलग-अलग कैरेट में सोने का भाव

देश में सर्राफा बाजार में बुधवार को एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में 350 से 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त बनी हुई है। आज की तेजी के कारण एक बार फिर 24 कैरेट सोना 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी आज तेजी का रुख है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 1 हजार रुपये की मजबूती के साथ 78,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच कर कारोबार कर रही है।

अलग-अलग कैरेट में सोने का भाव
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 58,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

      
इन प्रमुख शहरों में सोने का भाव      
                         
इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई है।

इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago

पीएम मोदी सेमीकॉन इंडिया 2026 का करेंगे उद्घाटन, 52 देशों की 600 से अधिक कंपनियां और प्रतिनिधि भाग लेंगे

पीएम मोदी सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर प...

3 hours ago

पीएम मेमेंटोज की ई-नीलामी के 8वें संस्करण की शुरुआत की, दो युद्धपोत के मॉडल समेत 1,500 स्मृति चिह्न शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किये गए भगवान राम के प्रतीक चिह्न, राधा-कृष्ण की सोने की परत व...