हरियाणा में सुबह नौ बजे तक 9.53 फीसदी मतदान, जींद में सबसे ज्यादा, पंचकूला में सबसे कम वोटिंग

हरियाणा में 15वीं विधानसभा के लिए चल रहे मतदान के दौरान पहले दो घंटे में सुबह नौ बजे तक करीब 9.53 फीसदी मतदान हुआ है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर, पहलवान विनेश फोगाट समेत कई नेता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक पहले एक घंटे के भीतर कैथल व अंबाला जिलों में ईवीएम के रुकने के कारण पांच से छह मिनट तक मतदान बाधित हुआ। इसके बाद फिर से स्थिति सामान्य हो गई।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद नौ बजे तक अंबाला जिले में 11.87, भिवानी जिले में 9.72, चरखी-दादरी में 9.8, फरीदाबाद में 8.82, फतेहाबाद में 11.81, गुरुग्राम में 6.10, हिसार में 8.49, झज्जर में 8.43, जींद में 12.71, कैथल में 9.54, करनाल में 11.10 प्रतिशत, कुरुक्षेत्र में 10.57 प्रतिशत, महेंद्रगढ़ में 11.51 प्रतिशत, मेवात में 10.64 प्रतिशत, पलवल में 12.54, पंचकूला में 4.08, पानीपत में 7.49, रेवाड़ी में 9.27, रोहतक में 10.76, सिरसा में 9.87, सोनीपत में 7.98 तथा यमुनानगर जिले में 9.27 प्रतिशत मतदान हुआ है।

गौरतलब हरियाणा में 15वीं विधानसभा के लिए एक ही चरण में सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें से 101 महिलाएं भी अपनी किस्मत आजमा रहीं हैं। हरियाणा में हो रहे चुनाव प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री नायब सैनी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अलावा भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...