प्रतिक्रिया | Thursday, March 13, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को दूसरा आम बजट पेश किया। यह बजट 4 लाख 21 हजार करोड़ से ज्यादा का है, इसमें कोई नया कर नहीं लगाया गया है। इस तरह राज्य में कोई भी सामान सस्ता या महंगा नहीं होगा। पिछले बजट की तुलना में यह लगभग 15 प्रतिशत अधिक है।

लाडली बहन योजना के लिए 18,500 करोड़ से अधिक का प्रावधान

राज्य सरकार का यह बजट युवा, किसान, गरीब और नारी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इन सभी के कल्याण के लिए सरकार ने विशेष प्रावधान किए हैं। इस बजट में ‘लाडली बहन योजना’ के लिए 18,500 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया। साथ ही इसे अटल पेंशन योजना से भी जोड़ने की बात कही गई है।

कर्मचारियों के लिए भी खुशखबरी

इस बजट में कर्मचारियों के लिए भी खुशखबरी है, क्योंकि सातवें वेतन आयोग के आधार पर महंगाई भत्ते का पुनरीक्षण 1 अप्रैल से किया जाएगा।

500 रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे

इसके साथ ही मजरा टोला को सड़क से जोड़ने के लिए प्रावधान किए गए हैं। एक लाख किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा 500 रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाने का भी प्रावधान किया गया है।

22 आईटीआई संस्थान और डिजिटल यूनिवर्सिटी खोली जाएंगी

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश बजट में शिक्षा पर भी जोर दिया गया है। इसके तहत 22 आईटीआई संस्थान और डिजिटल यूनिवर्सिटी खोली जाएंगी। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय खोला जाएगा। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। वहीं, तीन लाख नौकरियां भी मिलने के आसार हैं। इस बजट में किसी नए कर का प्रावधान नहीं किया गया है, इतना ही नहीं पुराने कर में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। (इनपुट-आईएएनएस)

 

आगंतुकों: 20079967
आखरी अपडेट: 13th Mar 2025