प्रतिक्रिया | Monday, April 21, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

आप के महेश कुमार खिची चुने गए दिल्ली के नए मेयर, 3 वोटों से बीजेपी पार्षद को हराया

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महेश कुमार खिची को आज गुरुवार को दिल्ली का नया मेयर चुना गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की सफाई उनकी प्राथमिकता होगी। बता दें कि करोल बाग के देव नगर वार्ड से AAP पार्षद महेश खिची ने बीजेपी के किशन लाल (शकूरपुर वार्ड) को केवल तीन वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया।

बता दें कि कुल 265 वोटों में से खिची को 133 वोट और किशन लाल को 130 वोट मिले जबकि 2 वोट को अमान्य घोषित कर दिया गया। अब खिची AAP की शेली ओबेरॉय की जगह मेयर पद संभालेंगे।

अपनी जीत के बाद खिची ने मीडिया से कहा,”जिस तरह से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए काम किया है… मेरी प्राथमिकता शहर की सफाई के लिए काम करना होगी।” इससे पहले, बीजेपी पार्षद और पूर्वी दिल्ली के मेयर सत्य शर्मा को उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा बुधवार को फिर से पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था। मतदान से पहले नगर निगम भवन में सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

आगंतुकों: 23955124
आखरी अपडेट: 20th Apr 2025