प्रतिक्रिया | Friday, May 02, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

11/09/24 | 3:59 pm

printer

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश के एमएसपी पर सोयाबीन खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को अपने उत्पाद की बिक्री को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। कृषि मंत्रालय न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सोयाबीन की खरीदारी करेगा। महाराष्ट्र और कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश को इसके लिए अनुमति दी गई है।

कृषि मंत्रालय ने महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों के बाद अब मध्य प्रदेश राज्य को भी एमएसपी पर सोयाबीन खरीदने की स्वीकृति दे दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “कृषि और किसान कल्याण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों की सेवा हमारे लिए भगवान की पूजा करने जैसा है। पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के किसान परेशान थे क्योंकि सोयाबीन एमएसपी से नीचे बिक रहा था। सबसे पहले हमने महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों को एमएसपी पर सोयाबीन खरीदने की अनुमति दी।”

केंद्रीय कृषि मंत्री ने आगे कहा, “हमें कल (मंगलवार) रात मध्य प्रदेश सरकार से एमएसपी पर सोयाबीन खरीदने का प्रस्ताव मिला, हमने उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मध्य प्रदेश के किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, सोयाबीन एमएसपी पर खरीदा जाएगा, किसान के पसीने की पूरी कीमत दी जाएगी।”

आगंतुकों: 25218513
आखरी अपडेट: 2nd May 2025