10/05/24 | 2:01 pm | air india

Print

हड़ताल से लौटने लगे एयर इंडिया के चालक दल के सदस्य, दो दिनों में स्थिति होगी सामान्य

टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस के (केबिन क्रू) चालक दल के सदस्य अब काम पर वापस लौटने लगे हैं। केबिन क्रू की हड़ताल के कारण उड़ानों में काफी व्यवधान हुआ लेकिन अब हड़ताल वापस हो गई है। हड़ताल के कारण एयरलाइन ने तीन दिन में 170 उड़ानों को रद्द कर दिया था।

प्रबंधन को लेकर हड़ताल पर थे चालक दल

हड़ताल पर गए चालक दल के सदस्य वापस काम पर लौट रहे हैं। इसके साथ ही एयरलाइन का परिचालन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। एयरलाइन उन्हें फिटनेस प्रमाण पत्र दिलाने में मदद कर रही है, जो काम पर लौटने के लिए आवश्यक है। एयर इंडिया एक्सप्रेस में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के सदस्यों का एक वर्ग हड़ताल पर था। देर रात हड़ताल वापस होने के बाद एयरलाइन प्रबंधन ने चालक दल के 25 सदस्यों की बर्खास्तगी भी खत्म कर दी थी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने केबिन क्रू सदस्यों (चालक दल) के साथ उनकी सभी चिंताओं को दूर करते हुए एक समझौता किया। इस समझौते के तहत चालक दल और प्रबंधन दोनों सामान्य एयरलाइन संचालन को बहाल करने के लिए सहमत हो गए।

केबिन क्रू के मामले की होगी समीक्षा

चीफ लेबर कमिशनर (केंद्र) की अपील के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस का प्रबंधन 07 और 08 मई 2024 को बर्खास्त किए गए 25 केबिन क्रू को तुरंत बहाल करने पर सहमत हुआ है। मैनेजमेंट सर्विस रूल्स के आधार पर केबिन क्रू के मामले की समीक्षा करेगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि मैनेजमेंट के सामने और सुलह कार्यवाही के दौरान उठाए गए केबिन क्रू के सभी मुद्दों पर गौर किया जाएगा। साथ ही उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

23 mins ago | clean energy

ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में, सौर नवाचार पर ध्यान दें स्टार्टअप और आईआईटी : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम...

30 mins ago | Balanced fertilizer use

50 लाख किसानों तक पहुंचेगा खेत बचाओ अभियान-रबी 2026, मृदा स्वास्थ्य और टिकाऊ खेती पर जोर

केंद्र सरकार ने मृदा स्वास्थ्य, उर्वरकों के संतुलित उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दे...

1 hour ago | Constitution Fortnight

ओम बिरला ने जनप्रतिनिधियों से किया असहमति का सम्मान करने का आह्वान, बोले- संविधान भारत की आत्मा और नैतिक मार्गदर्शक

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जन...