27/06/24 | 5:36 pm | air india

Print

एयर इंडिया के दो ए-350 विमान एक सितंबर से दिल्ली-लंदन मार्ग पर भरेंगे उड़ान

टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया दिल्ली-लंदन मार्ग पर एक सितंबर से ए-350 विमान का उपयोग करेगा। इस मार्ग पर प्रतिदिन दो उड़ानों में ए-350-900 विमान को शामिल किया जायेगा। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एयर इंडिया आपके उड़ान अनुभव को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। एक सितंबर से ए-350 विमान दिल्ली-लंदन (हीथ्रो) मार्ग पर पहली बार उड़ान भरेगा। ये उड़ानें हफ्ते में 14 बार होंगी। इसमें अपग्रेडेड केबिन और अपडेटेड सुविधाओं के साथ एयर इंडिया का नया अनुभव होगा। इस विमान में बिल्कुल नया प्रीमियम इकोनॉमी क्लास और बिजनेस क्लास भी होगा।

एयर इंडिया के मुताबिक 17 में से 14 साप्ताहिक उड़ानों में इस समय बोइंग 777-300 ईआर और बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन अब इन उड़ानों में ए-350-900 विमान जगह लेगा। इससे दिल्ली-लंदन हीथ्रों मार्ग पर हर हफ्ते अतिरिक्त 336 सीट उपलब्ध होंगी। एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) कैंपबेल विल्सन ने जारी एक बयान में कहा कि आंतरिक साज सज्जा से युक्त केबिन वाले हमारे प्रमुख ए-350 और बी777 विमानों का लंदन हीथ्रो तक संचालन एयर इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

एयर इंडिया एयरलाइन लंदन हीथ्रो के लिए दिल्ली से 17 और मुंबई से 14 समेत कुल 31 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करती है। इसके साथ ही यह अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, गोवा और कोच्चि से लंदन गैटविक के लिए भी अपने उड़ानें संचालित करती है। इस मार्ग पर 17 साप्ताहिक उड़ान संचालित होती हैं। इसके अलावा एयरलाइन दिल्ली और अमृतसर से बर्मिंघम के लिए छह साप्ताहिक उड़ानें भी संचालित करती है।

RELATED ARTICLES

24 mins ago | clean energy

ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में, सौर नवाचार पर ध्यान दें स्टार्टअप और आईआईटी : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम...

31 mins ago | Balanced fertilizer use

50 लाख किसानों तक पहुंचेगा खेत बचाओ अभियान-रबी 2026, मृदा स्वास्थ्य और टिकाऊ खेती पर जोर

केंद्र सरकार ने मृदा स्वास्थ्य, उर्वरकों के संतुलित उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दे...

1 hour ago | Constitution Fortnight

ओम बिरला ने जनप्रतिनिधियों से किया असहमति का सम्मान करने का आह्वान, बोले- संविधान भारत की आत्मा और नैतिक मार्गदर्शक

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जन...