मध्य पूर्व में बिगड़ते हालात के बीच एयरस्पेस बंद, चेन्नई लौटा ब्रिटिश एयरवेज का विमान

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण मिडिल ईस्ट के एयर स्पेस को अचानक बंद कर दिया गया है, जिसके बाद लंदन जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट को रविवार सुबह चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन वापसी करनी पड़ी। फ्लाइट बीए276 चेन्नई से सुबह 6.24 बजे रवाना हुई थी। यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय सुबह 5.35 बजे से लगभग एक घंटा पीछे थी। इस फ्लाइट में 247 पैसेंजर्स और 15 क्रू मेंबर्स सवार थे।

विमान बेंगलुरु को पार कर अरब सागर के ऊपर से गुजर रहा था। तभी पायलट को तत्काल सूचना मिली कि मिडिल ईस्ट एयरस्पेस के प्रमुख हिस्सों को बंद कर दिया गया है। इसके चलते लंदन के लिए नियोजित उड़ान मार्ग दुर्गम हो गया है।

एयरस्पेस बंद करने की खबर कथित तौर पर ईरानी ठिकानों पर रात भर अमेरिकी सैन्य हमलों के बाद आई, जिसके बाद क्षेत्रीय अधिकारियों ने एहतियातन नागरिक उड़ानों को रोक दिया। अलर्ट की सूचना मिलने पर, फ्लाइट क्रू ने तुरंत चेन्नई और लंदन दोनों एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर से संपर्क किया। अधिकारियों ने एयरक्राफ्ट को चेन्नई लौटने का निर्देश दिया।

विमान सुबह करीब 10 बजे चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरा। विमान में सवार सभी 262 लोग सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यात्रियों को लाउंज और आस-पास के होटलों में ठहराने के लिए व्यवस्था की गई थी।

ब्रिटिश एयरवेज ने एक बयान में विमान की वापसी की पुष्टि करते हुए कहा कि वह आगे की यात्रा के लिए मौजूद विकल्पों को तलाशा जा रहा है। एयरलाइन ने यात्री सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि वैकल्पिक मार्गों की पुष्टि होने या प्रभावित हवाई क्षेत्र के फिर से खुलने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

रीजनल एयरस्पेस बंद होने के चलते चेन्नई से खाड़ी देशों के लिए कई फ्लाइट्स भी देरी से रवाना हुईं। कुवैत, दोहा, दुबई, शारजाह और अबू धाबी जाने वाली उड़ानों में काफी देरी हुई। कुवैत एयरवेज की एक उड़ान, जो सुबह 3.30 बजे रवाना होने वाली थी, वह सुबह 05.40 बजे रवाना हुई।

इसी तरह, दोहा जाने वाली कतर एयरवेज की एक फ्लाइट और दुबई जाने वाली एमिरेट्स की एक फ्लाइट में लगभग एक घंटे की देरी हुई। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

24 mins ago

भारत और UAE के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सोमवार को व्यापार, निवेश और बिज़नेस सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों ...

32 mins ago | India and Switzerland

भारत, स्विट्जरलैंड व्यापार संबंध बढ़ाने पर सहमत; प्रवासन और आवाजाही से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विस राष्ट्रपति गी पार्मेलॉ के बीच वार्ता के बाद, भारत और स्विट...