प्रतिक्रिया | Wednesday, March 19, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

अल-असद सुरक्षित, प्रत्यर्पण का कोई सवाल नहीं : रूसी राजनयिक

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद परिवार समेत रूस में हैं। रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा कि वो सुरक्षित हैं और उनका प्रत्यर्पण नहीं किया जाएगा। स्थानीय आरआईए समाचार एजेंसी ने रयाबकोव का हवाला देते हुए बताया कि “ऐसी स्थिति में मेरे लिए यह बताना बहुत गलत होगा कि क्या हुआ और इसे कैसे सुलझाया गया, लेकिन वह सुरक्षित हैं।”

असद पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप

आक्रमण के बाद, सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार रविवार को गिर गई। अल-असद ने इस्तीफा दे दिया और रूस में शरण ली। 59 वर्षीय बशर अल-असद ने 2000 में अपने पिता हाफिज अल-असद की मृत्यु के बाद सत्ता संभाली थी। असद पर मानवाधिकार उल्लंघनों का आरोप लगता रहा है, जिनमें युद्ध के दौरान सीरिया में रासायनिक हथियारों का प्रयोग, कुर्दों का दमन और लोगों को जबरन गायब करना शामिल है।

सरकार का विरोध गृह युद्ध में बदला

2011 उनके शासन काल के लिए सबसे अहम साल रहा जब लोकतंत्र की मांग को लेकर हजारों सीरियाई नागरिक सड़कों पर उतर आए, लेकिन उन्हें भारी सरकारी दमन का सामना करना पड़ा। हालांकि सरकार के विरोध में विभिन्न सशस्त्र विद्रोही समूहों का गठन हो गया और सरकार का विरोध 2012 के मध्य तक, विद्रोह एक पूर्ण गृह युद्ध में बदल गया।

–आईएएनएस

आगंतुकों: 20585256
आखरी अपडेट: 19th Mar 2025