प्रतिक्रिया | Thursday, April 24, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिमको) त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के पुरबा लक्ष्मीबिल में अपना पहला सहायक उत्पादन केंद्र (एएपीसी) स्थापित करने जा रहा है। यह केंद्र पूर्वोत्तर क्षेत्र में 45 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, सहायक उपकरणों के निर्माण और सेवा वितरण में एक नए युग की शुरुआत करेगा। इसे पूर्वोत्तर क्षेत्र में दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूडी) और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहुंच और सेवा वितरण के विस्‍तार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा सकता है।

आधिकारिक बयान के अनुसार इस सुविधा के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह 1 मार्च, 2025 को होगा, जिसमें त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा जैसे गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

यह केंद्र पूर्वोत्तर क्षेत्र में 45 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, सहायक उपकरणों के निर्माण और सेवा वितरण में एक नए युग की शुरुआत करेगा। यह पूर्वोत्तर में कुशलतापूर्वक सेवा प्रदान करने के लिए एक समर्पित उत्पादन और वितरण सुविधा की आवश्यकता को पूरा करेगा। इस नई पहल का उद्देश्य स्थानीय आबादी के लिए रोजगार के अवसर पैदा करते हुए सहायक उपकरणों तक पहुंच को बढ़ाना है।

यह पहल क्षेत्रीय सशक्तिकरण और समावेशिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पूरे भारत में दिव्यांगजनों की सेवा के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

त्रिपुरा की राज्य सरकार ने सिपाहीजाला जिले में भूमि अधिग्रहण को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में इन प्रयासों में तेजी लाई गई है।

आगंतुकों: 24324361
आखरी अपडेट: 24th Apr 2025