मिडिल ईस्ट तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला भारत का एलपीजी जहाज ‘शिवालिक’

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के 15वें दिन भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारत का एलपीजी (रसोई गैस) ले जाने वाला जहाज ‘शिवालिक’ शुक्रवार रात स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित पार कर गया। जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली ट्रैकिंग साइट ‘मरीनट्रैफिक’ के अनुसार यह जहाज 7 मार्च को कतर से अमेरिका के लिए रवाना हुआ था।

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का जहाज

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार करने वाला ‘शिवालिक’ भारत की सरकारी कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का जहाज है। इसमें करीब 50,000 टन से अधिक एलपीजी ले जाने की क्षमता है। ऐसे में इस जहाज का सुरक्षित निकलना भारत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि क्षेत्र में तनाव के कारण समुद्री मार्गों पर खतरा बढ़ गया है।

भारत में एलपीजी की किल्लत नहीं

फिलहाल भारत में एलपीजी की कोई कमी नहीं है, लेकिन वैश्विक हालात को देखते हुए कुछ लोग घबराहट में सिलेंडर बुक कर रहे हैं। शुक्रवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि गलत सूचनाओं के कारण लोग घबराकर बुकिंग और जमाखोरी करने लगे हैं। उन्होंने बताया कि घरेलू एलपीजी डिलीवरी का औसत चक्र करीब ढाई दिन का है।

डीएसी सिस्टम से रोकी जा रही गड़बड़ी

एलपीजी के डायवर्जन को रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) सिस्टम लागू किया गया है। इस व्यवस्था के तहत ग्राहकों को सिलेंडर प्राप्त करते समय डिलीवरी कर्मी को एक कोड देना होगा। इसके अलावा अस्थायी उपाय के तौर पर एलपीजी बुकिंग के बीच न्यूनतम अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।

होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान तनाव

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने फारस की खाड़ी में स्थित खार्ग द्वीप पर मौजूद ईरान के सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर इस इलाके के ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया जा सकता है। ईरान के लगभग 80-90% कच्चे तेल का निर्यात इसी द्वीप से होता है। (इनपुट: आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

03/09/26 | 11:34 am | 000 Crore Business

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने की उम्मीद

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर है। बड़े पैमाने पर लोग खरीदारी कर रहे हैं...

03/09/26 | 10:52 am | AI Data Centers

एआई डेटा सेंटरों का विरोध करने वाले गंवा देंगे बड़ा आर्थिक अवसर : हॉवर्ड लटनिक

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने कहा क‍ि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा सेंटरों को...

02/09/26 | 4:50 pm | Bangladesh Parliament Speaker

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त की संसद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से अहम मुलाकात

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बुधवार को जातीय संसद के अध्यक्ष मेजर (रिटा...