प्रतिक्रिया | Monday, April 21, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

03/11/24 | 1:13 pm | AMIT SHAH | BJP's manifesto

printer

अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रविवार को रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणा पत्र जारी किया है। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संजय सेठ और भाजपा झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहे।

संकल्प पत्र लॉन्च इवेंट में भाजपा झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में विकास कार्य तभी हुए हैं जब राज्य में भाजपा की सरकार रही है। मरांडी ने कहा, “जब-जब झारखंड में भाजपा की सरकार बनी है, राज्य में विकास कार्य हुए हैं। जब-जब झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने सरकार बनाई है, उन्होंने राज्य के लिए कुछ नहीं किया और केवल अपने परिवार का विकास किया है। इस बार लोगों ने एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है।”

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में होंगे चुनाव, नतीजे 23 नवम्बर को

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने बताया कि घोषणा पत्र में झारखंड के सभी वर्गों को शामिल किया जाएगा, जिसमें किसान, महिलाएं, युवा, बुनियादी ढांचा और विकास संबंधी मुद्दों पर ध्यान दिया गया है। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे, और मतगणना 23 नवंबर को होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने 30 सीटें जीती थीं, भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें हासिल की थीं।

आगंतुकों: 23959142
आखरी अपडेट: 21st Apr 2025