अमित शाह बोले-नितिन नबीन मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे मोदी सरकार की नीतियों और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्रियों, भाजपा सांसदों और कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन का किया गर्मजोशी से स्वागत

रविवार को नियुक्ति के बाद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्रियों, भाजपा सांसदों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण 

इसके उपरांत नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन का और होगा विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन का और विस्तार होगा तथा मोदी सरकार की नीतियों और पार्टी की विचारधारा को आप प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएंगे। ईश्वर से आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।”

नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का भव्य स्वागत

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने भी ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली आगमन पर पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कार्यकर्ताओं की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया तथा शुभकामनाएं दी गईं।”

नितिन नबीन एक मेहनती और जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ता

वरिष्ठ नेता तरुण चुघ ने कहा कि नितिन नबीन एक मेहनती, अथक और जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ता हैं। उन्होंने दो पीढ़ियों तक संगठन की सेवा की है और संगठन व सरकार- दोनों स्तरों पर अपनी क्षमता साबित की है। एक साधारण कार्यकर्ता से नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने तक का उनका सफर भाजपा की मूल संस्कृति को दर्शाता है।

भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए हम सभी संकल्पबद्ध

वहीं, नितिन नबीन ने एक पोस्ट के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए लिखा, “केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का हृदय से धन्यवाद। आपके मार्गदर्शन में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करने तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए हम सभी संकल्पबद्ध हैं।”

संगठनात्मक कार्य करने का अवसर मेरे लिए निरंतर सीख और प्रेरणा का स्रोत

उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठनात्मक कार्य करने का अवसर मेरे लिए निरंतर सीख और प्रेरणा का स्रोत रहा है। (इनपुट: आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

24 mins ago | clean energy

ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में, सौर नवाचार पर ध्यान दें स्टार्टअप और आईआईटी : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम...

31 mins ago | Balanced fertilizer use

50 लाख किसानों तक पहुंचेगा खेत बचाओ अभियान-रबी 2026, मृदा स्वास्थ्य और टिकाऊ खेती पर जोर

केंद्र सरकार ने मृदा स्वास्थ्य, उर्वरकों के संतुलित उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दे...

1 hour ago | Constitution Fortnight

ओम बिरला ने जनप्रतिनिधियों से किया असहमति का सम्मान करने का आह्वान, बोले- संविधान भारत की आत्मा और नैतिक मार्गदर्शक

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जन...