28/05/24 | 9:19 pm | Amit Saah

Print

अमित शाह 29 मई को यूपी में चार जनसभा के बाद गाजीपुर में करेंगे रोड शो

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बुधवार को यूपी में चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे महराजगंज, देवरिया, बलिया, सोनभद्र व गाजीपुर के चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे वहीं गाजीपुर में भी रोड शो कर भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

गृहमंत्री दोपहर 12:30 बजे चीनी मिल ग्राउण्ड, देवरिया में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे तथा दोपहर 02 बजे माल्देपुर मोड, हैबतपुर, बलिया में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सायं 04 बजे रेलवे खेल ग्राउण्ड, चोपन, सोनभद्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

गृहमंत्री गाजीपुर में करेंगे रोड शो

इसके बाद वे गाजीपुर जायेंगे। वह गाजीपुर में रोड शो के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शुरू करेंगे। वहां से रोड शो शुरू होगा और लालदरवाजा चौक होते हुए चीतनाथ मोड़ के पास आकर समाप्त होगा।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...