प्रतिक्रिया | Monday, September 16, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज (शुक्रवार) दोपहर जम्मू पहुंच रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच वो अपराह्न साढ़े तीन बजे भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे। यह कार्यक्रम अनुथम होटल में होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर शाह के जम्मू कार्यक्रम का ब्योरा साझा किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू में भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे और दो दिवसीय दौरे पर यहां आ रहे हैं। गुरुवार को भाजपा प्रदेश महासचिव ने कहा कि अमित शाह शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान घाटी का दौरा भी कर सकते हैं।

इस दौरान जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, राम माधव और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग के भी मौजूद रहने की संभावना है। भाजपा ने राज्य के लोगों से बातकर यह संकल्प पत्र तैयार किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक शाह पलौड़ा के मन्हास मैदान में 7 सितंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें जम्मू और सांबा जिले की 14 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 8163106
आखरी अपडेट: 16th Sep 2024