Print

महाकुंभ में आएंगे अमिताभ बच्चन, लॉरेन पॉवेल जॉब्स और सुधा मूर्ति, करेंगे संगम स्नान

महाकुंभ 2025 में साधु-संतों और श्रद्धालुओं के साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी संगम में डुबकी लगाने पहुंचेंगी। इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति और ऐपल की सह-संस्थापक लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी महाकुंभ में शामिल होंगी।

वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी महाकुंभ में शिरकत करेंगे। वे केपी ट्रस्ट के निमंत्रण पर संगम आ रहे हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। बिग बी के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता नंदा के आने की भी संभावना है।

महाकुंभ में अन्य फिल्मी सितारों जैसे आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विवेक ओबेरॉय, आशुतोष राणा और राजपाल यादव के आने की भी चर्चा है। 13 जनवरी से इन सेलेब्रिटीज का आना शुरू होगा, जब महाकुंभ का पहला स्नान (पौष पूर्णिमा) होगा।

ये सभी सेलेब्रिटीज अपने आध्यात्मिक गुरुओं के शिविरों में पहुंचेंगे। अभिनेता विवेक ओबेरॉय परमार्थ निकेतन के शिविर में जाएंगे, जबकि जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के शिविर में अन्य फिल्मी सितारे शामिल होंगे।

पायलट बाबा के शिविर में भी कई फिल्मी हस्तियों का आना तय है, जिनमें अनूप जलोटा और राखी सावंत प्रमुख हैं। दक्षिण भारतीय, असमिया, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और बांग्ला फिल्मों के सितारे भी महाकुंभ में शामिल होंगे। प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा और उनकी पत्नी रेणुका शहाणे के अलावा, विदेशी कलाकार भी महाकुंभ की शोभा बढ़ाएंगे। लॉरेन पॉवेल जॉब्स, जो अमेरिकन महिला उद्यमी हैं, कई दिनों तक महाकुंभ में रहेंगी और संगम स्नान करेंगी

RELATED ARTICLES

12 mins ago | fake seeds

प्रस्तावित सीड बिल पर किसान संगठनों से शिवराज सिंह चौहान का संवाद, नकली बीजों पर सख्ती

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्...

1 hour ago | 'Zero Casualty'

आपदा प्रबंधन में ‘जीरो कैजुअल्टी’ के नए युग में भारत, अमित शाह बोले- आपदा रोधी गांव और शहर बनाना लक्ष्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन स...

2 hours ago | BRICS 2026

BRICS 2026: समावेशी वैश्विक व्यवस्था की ओर भारत का बड़ा कदम

चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए इस्तेमाल होने वाला एक संक्षिप्त नाम आज चार महाद्वीपों तक फैले ...