Print

एक लाख 52 हजार बाढ़ प्रभावित किसानों को 101 करोड़ रुपये की राशि का ऑनलाइन बैंक खातों में किया ट्रांसफर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (मंगलवार) को बाढ़ प्रभावित एक लाख 52 हजार किसानों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के द्वारा सीधे उनके खाते में कुल 101 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर दिया।

किसानों को क्षतिपूर्ति की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही

वर्ष 2024 के सितंबर में हुई बारिश एवं गंगा, कोसी, गंडक, बागमती तथा अन्य नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि के फलस्वरूप आई बाढ़ के कारण हुई फसल क्षति का प्रतिवेदन सभी प्रभावित जिलों से प्राप्त करने के उपरांत कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। आज के कार्यक्रम में यह राशि प्रथम चरण के लिए वितरित की गई है। अन्य प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर बाकी प्रभावित किसानों को भी राशि जल्द ही वितरित की जाएगी।

बाढ़ से 16 जिलों के 66 प्रखंड और 580 पंचायत प्रभावित

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि गंगा एवं अन्य नदियों में जलस्तर बढ़ने के फलस्वरूप प्रथम चरण में आई बाढ़ से 16 जिलों के 66 प्रखण्ड और 580 पंचायत का कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ। अत्यधिक बारिश एवं कोसी, गंडक और बागमती सहित अन्य नदियों के जलस्तर के बढ़ने के फलस्वरूप दूसरे चरण में आई बाढ़ के कारण 16 जिलों के 69 प्रखण्ड और 580 पंचायतों का कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ। प्रभावित प्रति किसान को सिंचित क्षेत्र के लिए 17 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर, असिंचित क्षेत्र के लिए 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा शाश्वत फसल के लिए 22 हजार 500 रुपये प्रति हेक्टेयर का कृषि इनपुट अनुदान दिया जा रहा है। प्रति किसान अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए अनुदान दिया जा रहा है।

आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए राज्य सरकार तत्पर

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राज्य सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराती है। हम लोग आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए लगातार तत्पर रहते हैं। आज प्रथम चरण में आई बाढ़ से प्रभावित किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई है। शेष प्रभावित किसानों के खाते में राशि यथाशीघ्र ट्रांसफर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

25/05/26 | 5:34 pm | DAP and Urea Supply

देश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य : केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य स्तरों स...

13/05/26 | 4:36 pm | Cabinet Committee

केंद्र सरकार ने 2026-27 की 14 खरीफ फसलों के लिए एमएसपी का ऐलान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने म...

05/05/26 | 9:00 pm | Prime Minister Narendra Modi

केंद्र सरकार ने गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य बढ़ाकर 365 रुपए प्रति क्विंटल किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति न...