प्रतिक्रिया | Monday, April 21, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

16/07/24 | 12:25 pm

printer

4,132 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से रवाना

श्री अमरनाथ तीर्थ यात्रा के लिए 4,132 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से कश्मीर घाटी के लिए मंगलवार सुबह रवाना हुआ।

151 वाहनों के काफिले में सवार अमरनाथ तीर्थयात्री

मंगलवार सुबह 4132 तीर्थयात्री 151 वाहनों के काफिले में जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुए। रवाना हुए जत्थे में 2872 पुरुष, 1168 महिलाएं, 18 बच्चे, 68 साधु और 06 साध्वियां शामिल थीं।

बीते 18 दिन में तीन लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के किए दर्शन

कुल 4,132 तीर्थयात्रियों में से 1808 तीर्थयात्री सुबह 3:04 बजे बालटाल बेस कैंप और 2,324 तीर्थयात्री सुबह 3:54 बजे पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना हुए, जहां से वे बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की अपनी आगे की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे। पिछले 18 दिनों में तीन लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

आगंतुकों: 23958980
आखरी अपडेट: 21st Apr 2025