प्रतिक्रिया | Thursday, March 13, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक वोटिंग हुई। इस दौरान लगभग 60.42 प्रतिशत मतदान हुआ।

सबसे अधिक 66.25 प्रतिशत मतदान उत्तर पूर्वी दिल्ली हुआ

सबसे अधिक 66.25 प्रतिशत मतदान उत्तर पूर्वी दिल्ली और सबसे कम 56.16 प्रतिशत मतदान दक्षिण पूर्वी दिल्ली में हुआ। शाहदरा जिले में मतदान का प्रतिशत 63.94 प्रतिशत रहा। उत्तरी दिल्ली में 59.55 प्रतिशत और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 60.70 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव मैदान कुल 699 उम्मीदवार थे

कल जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई, उनमें आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, आतिशी, मनीष सिसोदिया और भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली और रमेश बिधूड़ी शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से देवेंद्र यादव, संदीप दीक्षित और अलका लांबा इस चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कुल 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे, जिनमें से 603 पुरुष और 96 महिला उम्मीदवार हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में कुल 672 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

चुनाव के नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी

चुनाव के नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। नतीजों के ऐलान के साथ ही पता चल पाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है। बताना चाहेंगे निर्वाचन आयोग ने राजधानी में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। चुनाव में धनबल के इस्तेमाल पर कड़ा रुख अपनाया गया था। 7 जनवरी को दिल्ली चुनाव की घोषणा के बाद से प्रवर्तन एजेंसियों ने लगभग 236 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। मतगणना शनिवार को होगी।

तमिलनाडु की इरोड-ईस्ट और उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भी कल उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। इरोड-ईस्ट में लगभग 67.97 प्रतिशत और मिल्कीपुर में करीब 65.35 प्रतिशत मतदान हुआ। 

आगंतुकों: 20119038
आखरी अपडेट: 13th Mar 2025