19/09/24 | 8:14 pm | Ayurveda | World Food India 2024

Print

आयुर्वेद में वैश्विक खाद्य परिदृश्य को बदलने की क्षमता : वैद्य राजेश कोटेचा

आयुष मंत्रालय ने प्रगति मैदान में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 के आयोजन के दौरान आयुष पवेलियन में आयुर्वेद आहार और भारतीय पारंपरिक चिकित्सा आधारित विभिन्न खाद्य उत्पादों को प्रदर्शित किया। आज गुरुवार को वर्ल्ड फूड इंडिया के उद्घाटन दिवस पर आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने आयुष पवेलियन का दौरा किया और आधुनिक जीवनशैली के संदर्भ में आयुर्वेद को मुख्यधारा के पोषण और स्वास्थ्य में शामिल करने के महत्व पर जोर दिया। सचिव ने कहा कि आयुर्वेद आहार वैज्ञानिक रूप से परखे हुए और टाइम टेस्टेड आहार का समाधान प्रदान करता है, जो समग्र स्वास्थ्य के विचार को मजबूती देता है। वर्ल्ड फूड इंडिया इस प्राचीन ज्ञान को वैश्विक मंच पर लाने का एक उत्तम अवसर प्रदान करता है।

सचिव ने यह भी उल्लेख किया कि मंत्रालय आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थों के लिए मानकीकृत दिशानिर्देश विकसित करने और वैश्विक बाजारों में आयुर्वेद आहार को लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय नियामक निकायों के साथ निकटता से काम करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के पास सतत और निवारक स्वास्थ्य समाधानों की पेशकश करके वैश्विक खाद्य परिदृश्य को बदलने की क्षमता है। हम इस क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आयुष पवेलियन की प्रमुख विशेषताओं में जीवनशैली संबंधी विकार जैसे मधुमेह, मोटापा और उच्च रक्तचाप के लिए आयुर्वेदिक आहार उत्पादों पर विशेष प्रदर्शन,आयुर्वेदिक तत्वों को रोजमर्रा के भोजन में समग्र स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार के लिए शामिल करने का प्रदर्शन,सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने आयुर्वेद आहार अनुसंधान और उत्पाद विकास के लिए साझेदारी पर चर्चा और योग का लाइव प्रदर्शन और योग थेरेपी शामिल है।

21 सितंबर 2024 तक चलेगा वर्ल्ड फूड इंडिया का यह आयोजन

उल्लेखनीय है कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 ने खाद्य और कृषि क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कंपनियों, नीति निर्माताओं और प्रभावशाली व्यक्तियों को एक मंच प्रदान किया है। आयुष पवेलियन, आगंतुकों को आयुर्वेदिक सिद्धांतों को दैनिक आहार में शामिल करने के स्वास्थ्य लाभों का पता लगाने का अवसर प्रदान कर रहा है। वर्ल्ड फूड इंडिया का यह आयोजन 19 से 21 सितंबर 2024 तक प्रगति मैदान परिसर, नई दिल्ली में हो रहा है।

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 11:18 am | Shivraj Singh Chouhan

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया

किसानों को तत्काल और प्रभावी राहत देने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिं...

07/10/26 | 12:02 am | Cotton Export from India

विश्व कपास दिवस : खेत से करघे तक समृद्धि और आत्मनिर्भरता की कहानी

सभ्यताएं बदलीं, पहनावे के रंग और रूप बदले, समय के दौर भी ढले, पर माटी से उपजे कपास के सूत की कोमलता ...