Your browser does not support Javascript
बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 संसद से पारित, अब बैंक खाते या एफडी में चार लोगों को बना सकते हैं नॉमिनी  | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Wednesday, October 14, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • एशियन गेम्स 2026
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 संसद से पारित, अब बैंक खाते या एफडी में चार लोगों को बना सकते हैं नॉमिनी 

26/03/25 | 8:18 pm | Banking Laws Amendment Bill 2024 | FD में चार लोगों को बनाया जा सकेगा नॉमिनी | four people can be made nominee in bank account | four people can be made nominee in FD | parliament | बैंक खाते में चार लोगों को बनाया जा सकेगा नॉमिनी | बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 लोकसभा में पेश

Print

बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 संसद से पारित, अब बैंक खाते या एफडी में चार लोगों को बना सकते हैं नॉमिनी 

बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 संसद से पारित, अब बैंक खाते या एफडी में चार लोगों को बना सकते हैं नॉमिनी 

राज्यसभा ने बुधवार को बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 को पारित कर दिया, जिससे बैंकिंग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। लोकसभा ने इस विधेयक को 3 दिसंबर, 2024 को पहले ही पारित कर दिया था। यह ग्राहकों के लिए बैंकिंग को और आसान बनाएगा।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा राज्‍यसभा में पेश बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2024 पारित हो गया, जिससे बैंकिंग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। इसको पिछले साल दिसंबर में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा ने पारित कर दिया था। इस विधयेक का उद्देश्य शासन मानकों में सुधार करना और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को बैंकों की रिपोर्टिंग में निरंतरता सुनिश्चित करना है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब आप अपने बैंक खाते या एफडी के लिए चार लोगों को नॉमिनी बना सकते हैं।

बैंकों में नॉन-परफॉ‍र्मिंग एसेट (एनपीए) में भारी कमी 

वित्त मंत्री ने राज्यसभा में बैंकों में नॉन-परफॉ‍र्मिंग एसेट (एनपीए) में भारी कमी बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि आई है। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों के खिलाफ सख्त वसूली कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक पांच अलग-अलग अधिनियमों को प्रभावित करेगा, जो इसे अद्वितीय बनाता है। वित्‍त मंत्री ने कहा कि यह विधयेक इसलिए भी अद्वितीय है, क्योंकि आठ टीमों ने इसके संशोधनों पर काम किया है, जिससे बजट भाषण के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक परिवर्तन सुनिश्चित हुए हैं।

नकद और सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट)के लिए एक साथ नामांकन की अनुमति

राज्यसभा में बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 पर जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि इस विधयेक में नकद और सावधि जमा के लिए एक साथ नामांकन की अनुमति है। हालांकि, लॉकर के मामले में केवल एक साथ नामांकन की अनुमति है। इसके अलावा बीमा पॉलिसियों और अन्य वित्तीय साधनों में इसका पहले से ही उपयोग किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि कहा कि अगर आप पिछले पांच सालों पर नजर डालें तो पाएंगे कि प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक धोखाधड़ी से जुड़े करीब 112 मामलों को अपने हाथ में लिया है, जिनमें जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

भारत ने 80 फीसदी से अधिक बैंक खाता खोलने का लक्ष्य किया हासिल

उन्होंने बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि 55 करोड़ जन-धन खाते खोले गए हैं, जिनमें से 55 फीसदी महिलाओं के पास हैं। उन्‍होंने सदन को बताया कि 2023 वित्तीय समावेशन के लिए वैश्विक भागीदारी रिपोर्ट कहती है कि डीपीआई का लाभ उठाकर भारत ने 80 फीसदी से अधिक बैंक खाता खोलने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्‍होंने कहा कि यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे पारंपरिक तरीकों से हासिल करने में 47 साल लग जाते।

हालांकि, चर्चा के दौरान राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रस्तावित कानून तेजी से विकसित हो रहे वित्तीय परिदृश्य के साथ तालमेल बिठाने में विफल है।

बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 क्या हैं?

बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 के प्रमुख प्रावधानों में से विधेयक जमाकर्ताओं को अपने बैंक खातों या सावधि जमाओं (फिक्स्ड डिपॉजिट) के लिए अधिकतम चार व्यक्तियों को नामांकित करने की अनुमति देता है, जो वर्तमान एकल-नामित प्रणाली की जगह लेता है। इस कदम का उद्देश्य खाताधारक की मृत्यु के बाद निधि वितरण को सरल बनाना है, जो एक समस्या है जो कोविड-19 यानी कोरोना महामारी के दौरान उत्पन्न हुई थी।

बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 अब संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है। इससे बैंकिंग नियमों में बड़े बदलाव होंगे, जो ग्राहकों के लिए बैंकिंग को और आसान बनाएगा। इसके कानून बनने के बाद सबसे बड़ा बदलाव है कि अब आप अपने बैंक खाते या एफडी के लिए चार लोगों को नॉमिनी बना सकते हैं। इससे पहले ग्राहकों को सिर्फ एक ही नॉमिनी बनाने का प्रावधान था।

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी आज एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

2 hours ago | Aichi Nagoya

पीएम मोदी आज एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

मां स्कंदमाता का दिव्य स्वरूप देता है ममता, शक्ति और साहस का संदेश

3 hours ago | Goddess Durga

मां स्कंदमाता का दिव्य स्वरूप देता है ममता, शक्ति और साहस का संदेश

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी रक्षा तकनीक के विकास और इस्तेमाल में तेजी लाना जरूरी: राजनाथ सिंह

3 hours ago

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी रक्षा तकनीक के विकास और इस्तेमाल में तेजी लाना जरूरी: राजनाथ सिंह

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
मां स्कंदमाता का दिव्य स्वरूप देता है ममता, शक्ति और साहस का संदेश

3 hours ago

मां स्कंदमाता का दिव्य स्वरूप देता है ममता, शक्ति और साहस का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी आज लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपए की पांच विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

3 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी आज लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपए की पांच विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्...

मां स्कंदमाता : ममता, करुणा, शक्ति और आध्यात्मिक चेतना का दिव्य स्वरूप

3 hours ago

मां स्कंदमाता : ममता, करुणा, शक्ति और आध्यात्मिक चेतना का दिव्य स्वरूप

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी रक्षा तकनीक के विकास और इस्तेमाल में तेजी लाना जरूरी: राजनाथ सिंह

3 hours ago

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी रक्षा तकनीक के विकास और इस्तेमाल में तेजी लाना जरू...

पीएम मोदी आज एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

2 hours ago

पीएम मोदी आज एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka Play video: News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka

14 hours ago

News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर सौरव-रांका बेचैन ? | Jantar Mantar | Saurav Das Ashutosh Ranka

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant Play video: रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

14 hours ago

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest Play video: Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

14 hours ago

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका |  CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत |  Cockroach Janta Party Play video: News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका |  CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत |  Cockroach Janta Party

15 hours ago

News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका | CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत | Cockroach Janta Party

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 15th Oct 2026
ऊपर वापस