वाराणसी सीट से नामांकन से पूर्व पीएम मोदी ने दशाश्वमेध घाट पर किया गंगा पूजन, दुग्धाभिषेक

लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी सीट से नामांकन के पहले मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशाश्वमेध घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन किया। 

वैदिक ब्राह्मणों की आचार्यत्व में दुग्धाभिषेक कर किया पूजन,  मांगा जीत का आशीर्वाद

गंगा सप्तमी घाट पर बने खास जेटी पर वैदिक ब्राह्मणों की आचार्यत्व में प्रधानमंत्री ने पूरे श्रद्धाभाव से मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पूजन किया और जीत का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान घाट पर मौजूद हजारों लोगों ने हर-हर महादेव का उद्घोष कर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।

तीसरी बार वाराणसी सीट से मैदान में हैं पीएम मोदी

गंगा पूजन के बाद प्रधानमंत्री काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दर्शन पूजन के लिए रवाना हो गए। कालभैरव मंदिर में विशेष पूजन और आरती से जीत की मंगल कामना करेंगे। फिर मैदागिन, लहुराबीर, चौकाघाट होते हुए होटल ताज पहुंचेंगे। जहां एनडीए और पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक के बाद नामांकन करने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। ज्ञात हो, पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी सीट से मैदान में हैं। 

नामांकन के पूर्व सोशल मीडिया पर भी किया पोस्ट

गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन के पूर्व सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट साझा किया- ‘अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता! 

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...