सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, 1500 रुपये से ज्यादा मंहगा हुआ सोना

सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,502 रुपए बढ़कर 95,309 रुपए हो गई है, जो कि पहले 93,807 रुपए थी। यह जानकारी इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने बुधवार को जारी की। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम भी 85,927 रुपए से बढ़कर 87,303 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोना अब 71,482 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि पहले इसका भाव 70,355 रुपए था।

कीमतों में आई इस तेजी की मुख्य वजह अमेरिका की आर्थिक स्थिति को लेकर बढ़ती चिंता है। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आने के चलते निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं, जिससे सोने की मांग बढ़ी है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटा दी थी, जिससे सोने को और समर्थन मिला है। सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। बीते 24 घंटे में चांदी का भाव 1,760 रुपए बढ़कर 97,332 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो पहले 95,572 रुपए प्रति किलो था।

वहीं हाजिर बाजार के साथ-साथ वायदा बाजार में भी तेजी दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून 2025 के सोने के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.35% बढ़कर 95,170 रुपए हो गई है। वहीं 4 जुलाई 2025 की चांदी का कॉन्ट्रैक्ट 0.45% बढ़कर 97,726 रुपए पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। अमेरिकी बाजार कॉमेक्स (COMEX) पर सोना करीब 0.50% बढ़कर 3,300 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.27% की तेजी के साथ 33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।-(IANS)

RELATED ARTICLES

02/10/26 | 5:33 pm | केंद्र सरकार

सरकार ने निर्यात सुविधा के लिए RELIEF योजना के दूसरे घटक के तहत निर्धारित समय-सीमा बढ़ाई

केंद्र सरकार ने निर्यात सुविधा के लिए लचीलापन और लॉजिस्टिक्स हस्तक्षेप-रिलीफ योजना (Resilience & Logistics...

18/09/26 | 1:12 pm | Free Trade Agreement

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए एक महीने के भीतर हो सकता है लागू : न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री मैक्ले

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अगले एक महीने के भीतर लागू होने की उम्मीद...