Print

बिहार : 74 साल के हुए सीएम नीतीश कुमार, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 74 साल के हो गए। इस मौके पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य ने विकास की ओर कदम बढ़ाया है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और लंबा जीवन दें।” गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आपके नेतृत्व में बिहार में एनडीए सुशासन और जनकल्याण का प्रतीक बना है। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “माता जानकी से प्रार्थना करता हूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जीवन समृद्ध, सुखी और स्वस्थ रहे।”

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा, “ईश्वर आपको लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य दें।” उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “बिहार को आगे बढ़ाने वाले और लोगों के प्रिय नेता नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की बधाई। प्रभु से उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।” भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।-(IANS)

RELATED ARTICLES

4 hours ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

5 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...