प्रतिक्रिया | Saturday, July 27, 2024

04/06/24 | 3:24 pm | Genral eclection Result

जयपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा विजयी, उत्तराखंड में भाजपा क्लीन स्वीप की ओर

राजस्थान से लोकसभा चुनाव का पहला परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में गया है। जयपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा जीत हासिल कर लिया। मंजू शर्मा ने कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को 331767 वोटों से हरा दिया। भाजपा ने जयपुर लोकसभा सीट को बरकरार रखा है। मंजू शर्मा को 886850 तथा प्रताप सिंह खाचरियावास को 555083 मत प्राप्त हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने मंजू शर्मा को प्रमाण पत्र सौंपा।

उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर क्लीन स्वीप की ओर

उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर क्लीन स्वीप की ओर बढ़ती नजर आ रही है। पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा लीड बनाए हुए है। अब तक की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार सभी सीटों पर आगे चल रहे हैं। दोपहर करीब दो बजे तक रिकॉर्ड मतों से भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत को अब तक 394502 मत मिल चुके हैं जो कांग्रेस उम्मीदवार विरेंद्र रावत से 79886 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को 314616 मत मिले हैं। टिहरी गढ़वाल से भाजपा उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह को 298427 मत मिल चुके हैं जो कांग्रेस से 178464 मतों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार जोत सिंह गुनसोला को 119963 मत मिले हैं। अल्मोड़ा से भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा को 345862 मत मिल चुके हैं जो कांग्रेस उम्मीदवार से 195272 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप टम्टा 150590 मत मिले हैं।

पौड़ी गढ़वाल से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी को 314700 मत मिले हैं जो 117271 मतों से आग हैं। कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदीयाल के 197429 मत हैं। नैनीताल उधमसिंह नगर से भाजपा उम्मीदवार अजय भट्ट को 680525 मत मिले हैं जो 298436 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी को 382089 मत मिले हैं।

जानकारों का कहना है कि देवभूमि के मिजाज को भांपने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी तरह कामयाब रहे और तीसरी बार उत्तराखंड में विजय के साथ धामी राजनीति के चमकते सितारे के रूप में उभरे हैं। यही नहीं, पंच निष्ठाओं के साथ पांच कमल खिलाकर मुख्यमंत्री धामी ने शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता को साबित करके दिखाया है।

वहीं बात करें झारखंड की तो रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ आठवें राउंड में 84,754 वोटों से आगे हैं। संजय सेठ 3,20,542 वोट पाकर पहले स्थान पर हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय 2,35,788 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। नोटा पर 3,931 वोट डाले गए हैं।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 5532583
आखरी अपडेट: 27th Jul 2024