प्रतिक्रिया | Thursday, April 24, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज (सोमवार) झारखंड विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। अमित शाह की आज झारखंड में होने वाली जनसभाओं का विवरण भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज दोपहर 12 बजे सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के आदित्यपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वो सिमगेडा विधानसभा क्षेत्र जाएंगे। अमित शाह इस विधानसभा क्षेत्र के पालकोट में अपराह्न दो बजे रैली में जनता से मुखातिब होंगे।

भाजपा नेता यहां के बाद तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वो अपराह्न 3ः30 बजे स्थानीय मारधान स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

आपको बता दें कि झारखंड में पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को होना है जिसके लिए 683 उम्मीदवार मैदान में हैं यानी, हर सीट पर करीब 16 उम्मीदवार हैं। वहीं, दूसरा चरण 20 नवंबर को है। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।

आगंतुकों: 24319302
आखरी अपडेट: 24th Apr 2025