भाजपा नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आज बिहार में 2 जगह जनसभा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज (गुरुवार) बिहार में 2 स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने प्रमुख स्टार प्रचारक एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए भाजपा नेता और प्रमुख स्टार प्रचारक धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार अमित शाह आज सबसे पहले सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वो दोपहर 12ः30 बजे सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज ग्राउंड में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वो मधुबनी लोकसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। इस निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री शाह दोपहर 2 बजे बिस्फी के रहिका प्राथमिक विद्यालय में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज सबसे पहले सुबह 10 बजे खोर्धा जिले में रोड शो करेंगे। यह रोड शो ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर बारीक शाही से शुरू होगा। रोड शो का समापन बधेई बंका में होगा। इसके बाद नड्डा राजधानी के लिंगराज मंदिर जाएंगे। वह सुबह 11ः10 बजे भगवान लिंगराज के दर्शन करेंगे। जेपी नड्डा दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर बरगढ़ और शाम सवा चार बजे सुंदरगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...