भाजपा नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री शाह आज छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना के चुनावी दौरे पर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना के चुनावी दौरे पर रहेंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल पर अमित शाह के चुनाव दौरे का कार्यक्रम साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेता शाह छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा के मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा पूर्वाह्न 11.30 बजे शुरू होगी। कोरबा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय भाजपा उम्मीदवार हैं।

इसके बाद शाह कर्नाटक रवाना होंगे। वो कर्नाटक के हुब्बाली में हावेरी लोकसभा सीट के उम्मीदवार के लिए प्रचार के दौरान दोपहर 3ः30 बजे से रोड शो करेंगे। इसके बाद शाह कर्नाटक के ही धारवाड़ में शाम साढ़े पांच बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अनित शाह तेलंगाना का रुख करेंगे। शाह हैदराबाद में शाम करीब 7ः30 बजे से रोड शो करेंगे। यहां से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार अभियान तेज हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख प्रचारक लगातार रैलियां कर रहे हैं। इस चरण में 10 राज्‍यों और 2 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 7 मई को मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...