Print

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को आधी सीटों से ज्यादा पर बढ़त, तीसरी बार सरकार बनाने की ओर

हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती जारी है और रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) तीसरी बार सरकार बनाने के करीब है। चुनाव आयोग (ECI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दोपहर 3 बजे तक BJP 90 में से 50 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है जिसमें से बीजेपी ने 13 सीटों पर  पुंडरी से सतपाल जांबा, खरखौदा से पवन खरखोदा, सफीदों से राम कुमार गौतम, जींद से डाॅ. कृष्ण लाल मिढ्ढा, हांसी से विनोद भयाना, भिवानी से घनश्याम सर्राफ, रादौर से श्याम सिंह राना, घरौंडा से हरविंदर कल्याण, राय से कृष्ण गहलावत, नरवाना से कृष्ण कुमार, पलवल से गौरव गौतम, फरीदाबाद से विपुल गोयल, सोनीपत से निखिल मदान ने जीत दर्ज की है।

वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और 10 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, इनमें नरायणगढ़ से शैली चौधरी, शाहबाद से रामकरन, थानेसर से अशोक कुमार अरोरा, पेहोवा से मनदीव सिंह चठ्ठा, कैथल से आदित्य सुरजेवाला, जुलाना से विनेश फोगाट, टोहना से परमवीर सिंह रतिया से जरनैल सिंह, कालांवाली से शीशपाल केहरावाला, नूंह से आफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका से मामन खान पुन्हाना से मो. इलियास, हथीन से मो. इसराइल शामिल हैं। हालांकि एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन मौजूदा रुझानों से साफ है कि BJP लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बना सकती है।

चुनाव आयोग के मुताबिक अधिकांश सीटों पर 10 से 14 राउंड तक की गिनती पूरी हो चुकी है। इसके अलावा, 3 निर्दलीय उम्मीदवार और INLD के 2  उम्मीदवार भी बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक के रुझानों से BJP की स्थिति साफ मजबूत दिखाई दे रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रहे वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मेवा सिंह (कांग्रेस) से 16,054 वोटों से आगे चल रहें हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई सीट से 70,626 वोटों से आगे हैं, जहां उनका सामना BJP की मंजू से हो रहा है।

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि पार्टी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा, “चाहे नतीजे जो भी हों, यह EVM, चुनाव आयोग और भारत के लोकतंत्र की जीत है। जो लोग एग्जिट पोल देखकर जश्न मना रहे थे, अब उन्हें असली नतीजे देखने चाहिए। हरियाणा में BJP तीसरी बार सरकार बना रही है, और यह लोगों के BJP के काम पर विश्वास को दर्शाता है।”

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी भरोसा जताया कि अंतिम नतीजे बीजेपी के पक्ष में होंगे। उन्होंने कहा, “बीजेपी ने पिछले दस वर्षों में हरियाणा के विकास के लिए बहुत काम किया है। बीजेपी ने ईमानदारी से सभी वर्गों के लिए काम किया है और हम इसे जारी रखेंगे। हमारी सरकार तीसरी बार हरियाणा में बनेगी।” हालांकि, कांग्रेस का मानना है कि  अंतिम परिणाम उनके पक्ष में जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

49 mins ago | India Netherlands diaspora relations

पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से किया संवाद, सूरीनामी-हिंदुस्तानी रिश्तों को सराहा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के दौरे पर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।...

1 hour ago | Ali Falih Kadim Al-Zaidi Iraq Prime Minister

इराक के नए पीएम बने अली फलीह कदीम अल-जैदी, पीएम मोदी ने दी बधाई

अली फलीह कदीम अल-जैदी इराक के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री ने इराक के नए पी...