अरुणाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता पेमा खांडू आज प्रदेश की बागडोर संभालेंगे। जी हां, पेमा खांडू आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल ले.ज. (सेवानिवृत्त) केटी परनायक उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 

शपथ ग्रहण समारोह में ये सभी नेता होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम समेत पूर्वोत्तर के चार मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, नागालैंड के नेफ्यू रियो, त्रिपुरा के डॉ. माणिक साहा, मणिपुर के एन बीरेन सिंह समेत कई वीआईपी शामिल होंगे।

60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने तीन चौथाई से अधिक सीटें जीतीं

उल्लेखनीय है कि 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने तीन चौथाई से अधिक सीटें जीत कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। चुनाव में भाजपा को 46, एनपीपी को पांच, एनसीपी को तीन, पीपीए को दो और कांग्रेस को एक सीट मिली है। 

भाजपा के पेमा खांडू आज संभालेंगे अरुणाचल प्रदेश की बागडोर

मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अगुवाई में भाजपा ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़कर इस बार इतिहास रच दिया है। राज्य में तीसरी बार भाजपा अकेले बहुमत के साथ सत्ता में आई है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

2 mins ago | Gold price today

अमेरिकी महंगाई डेटा से पहले सोने-चांदी में मिलाजुला कारोबार, निवेशक सतर्क

सोने और चांदी में गुरुवार को मिलाजुला कारोबार हो रहा है, यह दिखाता है कि निवेशक दोनों कीमती धातु...

57 mins ago

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 11 से 16 सितंबर तक बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

मानसून की गतिविधियों में लगातार हो रहे बदलाव के बीच दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज ब...