प्रतिक्रिया | Saturday, April 19, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों के लिए मंगलवार को 7 उम्मीदवारों के नामों  की एक नई लिस्ट जारी कर दी है। लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की यह 12वीं सूची है। बताना चाहेंगे कि इस सूची में महाराष्ट्र से एक, पश्चिम बंगाल से एक, उत्तर प्रदेश से दो और पंजाब से तीन उम्मीदवार शामिल हैं। 

https://x.com/BJP4India/status/1780114600974864590

ओडिशा में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भी जारी की अपनी दूसरी लिस्ट

भाजपा ने इसके अलावा उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने इसके साथ ही ओडिशा में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है।

भाजपा की 12वीं सूची में शामिल लोकसभा उम्मीदवारों के नाम

मंगलवार को जारी सूची के अनुसार भाजपा ने महाराष्ट्र के सतारा लोकसभा सीट से छत्रपति उदयनराजे भोंसले, पंजाब से खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना, होशियारपुर से अनिता सोम प्रकाश, बठिंडा से परमपाल कौर सिद्धू को उम्मीदवार बनाया है। वहीं उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह, देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी और पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से अभिजीत दास को उम्मीदवार बनाया गया है। 

इसके साथ भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना की सिकंदराबाद कैंट सीट से डॉ. टीएन वामशा तिलक और उत्तर प्रदेश के लखनऊ पूर्व से ओपी श्रीवास्तव, ददरौल से अरविंद सिंह, गैंसड़ी से शैलेन्द्र सिंह शैलू, दुद्धी से श्रवण गौंड को उम्मीदवार बनाया गया है।

आगंतुकों: 23776824
आखरी अपडेट: 19th Apr 2025