स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा, DPIIT और चैंबर इंडिया के बीच समझौता

भारत में स्टार्टअप पारितंत्र को मजबूत करने और नवाचार आधारित विकास को गति देने के लिए उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने चैंबर इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी नवोन्मेषी कंपनियों, निवेशकों और वैश्विक हितधारकों के बीच जुड़ाव बढ़ाने पर केंद्रित है।

वैश्विक सहयोग और उद्यमिता को बढ़ावा

इस समझौते का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करना और सीमा पार सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके तहत कौशल विकास, स्वास्थ्य, कृषि और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में स्टार्टअप्स को विशेष सहयोग दिया जाएगा।

स्टार्टअप्स को मिलेंगी नई सुविधाएं

सहयोग के तहत DPIIT से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को चैंबर इंडिया की सदस्यता 50% रियायत पर मिलेगी। इसके जरिए उन्हें निर्यात सहायता, बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) परामर्श, व्यावसायिक साझेदारी और वैश्विक प्रतिनिधिमंडलों में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

इनक्यूबेशन सेंटर से मिलेगा समर्थन

चैंबर इंडिया देशभर में पांच इनक्यूबेशन केंद्र और स्टार्टअप सहायता केंद्र स्थापित करने की दिशा में काम करेगा। इन केंद्रों के माध्यम से नए उद्यमियों को मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता, बुनियादी ढांचा और नेटवर्किंग का लाभ मिलेगा, जिससे उनके विचार सफल व्यवसायों में बदल सकेंगे।

आकांक्षी और उभरते क्षेत्रों पर फोकस

इस पहल में आकांक्षी जिलों, पूर्वोत्तर राज्यों और अन्य उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि समावेशी और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगा नया बल

यह साझेदारी भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और उद्यमिता को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी। (इनपुट: पीआईबी)

RELATED ARTICLES

5 hours ago | Buddha Purnima

बुद्ध पूर्णिमा: शांति, करुणा और आत्मज्ञान का पावन संदेश

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भारत सहित संपूर्ण विश्व में श्रद्धा, शांति और आध्यात्मिक जागरण के प्रती...