राजधानी दिल्ली समेत मिल्कीपुर और इरोड सीट पर भी हो रहे उपचुनाव

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ ही उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड (पूर्व) विधानसभा सीट पर मतदान शुरू हो चुका है। सुबह सात बजे से ही वोटिंग जारी है। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं।

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर

बात उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा सीट की करें, तो यहां भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। यह सीट समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। समाजवादी पार्टी ने अवधेश प्रसाद को लोकसभा सीट फैजाबाद से चुनावी मैदान में उतारा था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को पराजित कर शानदार जीत हासिल की थी। जिसके बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट खाली हो गई थी। अब इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने जहां अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने चंद्रभानु पासवान पर दांव लगाया है।

फैजाबाद सीट गंवाने के बाद भाजपा के लिए मिल्कीपुर उपचुनाव बना प्रतिष्ठा का सवाल

लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट गंवाने के बाद भाजपा के लिए मिल्कीपुर उपचुनाव प्रतिष्ठा की सीट हो गई है। इस सीट से कुल 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, तमिलनाडु की इरोड विधानसभा सीट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईवीकेएस एलंगोवन के निधन के बाद खाली हुई थी। ईवीकेएस एलंगोवन का निधन पिछले साल (2024) 14 दिसंबर को हुआ था, जिसके बाद अब यहां पर उपचुनाव हो रहे हैं। दो साल के भीतर इरोड (पूर्व) में दूसरा उपचुनाव होने जा रहा है।

इससे पहले कांग्रेस विधायक थिरुमहान एवरा के निधन के बाद इस सीट पर 2023 में चुनाव हुआ था। इसके बाद उनके पिता ईवीकेएस एलंगोवन चुनाव जीते थे। वहीं, दिसंबर में ईवीकेएस एलंगोवन का निधन हो गया, जिसके बाद अब यहां पर उपचुनाव की स्थिति पैदा हुई है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

5 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...