प्रतिक्रिया | Tuesday, January 14, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

24/09/24 | 10:42 am

printer

एमपी में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद लग सकती है मुहर

मध्य प्रदेश में आज (मंगलवार) काे कैबिनेट की बैठक होने वाली है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुबह 11 बजे से मंत्रालय में यह बैठक बुलाई है। मंत्रियों के बीच कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने के बाद मुहर लग सकती है। मोहन कैबिनेट की बैठक में सोयाबीन खरीदी को लेकर फैसला हो सकता है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात मिल सकती है। इससे संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में आने की संभावना है।

सोयाबीन खरीदी को लेकर होगी चर्चा

कैबिनेट की बैठक में सोयाबीन खरीदी को लेकर चर्चा होगी। 25 अक्टूबर से सोयाबीन खरीदी को लेकर प्रस्ताव आया था। 27 सितंबर से सोयाबीन पंजीयन का प्रस्ताव आया। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 13.16 लाख टन का टारगेट दिया था। 13.16 लाख टन से ज्यादा खरीदी पर राज्य सरकार सोयाबीन पर समर्थन मूल्य का पैसा देगी। मध्य प्रदेश सरकार 13 लाख मैट्रिक टन सोयाबीन की खरीदी करेगी। केंद्र से मिलेंगे 7 हजार करोड़ और किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड से सरकार 1100 करोड़ का लोन लेगी। एमएसपी पर 25 अक्टूबर से सोयाबीन की खरीदी होगी। इसे लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा। सीएम मोहन यादव ने उपार्जन के 3 दिन में किसानों को राशि के भुगतान की घोषणा की है।

केंद्रीय कर्मचारियों के सामान राज्य के कर्मचारियों को भी मिल सकता है महंगाई भत्ता

इसके अलावा लोकसभा चुनाव से पहले एमपी सरकार ने मार्च महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी। अभी प्रदेश के कर्मचारियों केंद्रीय कर्मचारियों से 4 प्रतिशत कम महंगाई भत्ता मिल रहा है। कर्मचारियों केंद्र के सामान डीए करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों के सामान राज्य के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता मिल सकता है। इससे संबंधित प्रस्ताव आज कैबिनेट में आने की संभावना है। (H.S)

आगंतुकों: 14750235
आखरी अपडेट: 14th Jan 2025