15/05/24 | 10:06 am | Loksabha Election 2024

Print

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए प्रचार अभियान तेज, पीएम मोदी आज महाराष्ट्र में करेंगे रोड शो

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के चुनाव प्रचार में भाजपा और कांग्रेस सहित राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज बुधवार को प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी और अमित शाह विभिन्न राज्यों में पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार के लिए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे जहां वे डिंडोरी में दोपहर करीब 3.15 बजे चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे कल्याण में शाम करीब 5.15 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम लगभग 6.45 बजे पीएम मोदी मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए रोड शो करेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह की आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चुनावी जनसभा 

इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा में पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार की कमान संभालेंगे। शाह पश्चिम बंगाल के हुगली के मोसात बाजार में पूर्वाह्न 11 बजे चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। इसके बाद अमित शाह ओडिशा रवाना हो जाएंगे। ओडिशा में शाह एक चुनावी जनसभा और रोड शो करेंगे। अस्का लोकसभा क्षेत्र में दोपहर करीब दो बजे उनकी चुनावी जनसभा होगी। इसके बाद शाह कटक में शाम करीब 5.30 बजे रोड शो करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज तीन राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा का चुनावी दौरा करेंगे। नड्डा मोतिहारी में पूर्वाह्न 11.15 बजे जनसभा को संबोधित करने के बाद पश्चिम बंगाल रवाना हो जाएंगे। नड्डा मुर्शिदाबाद जिले में दोपहर करीब 2.35 बजे चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद बांकुरा में शाम करीब 4.10 बजे एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। बंगाल के बाद नड्डा ओडिशा रवाना होंगे जहां शाम करीब 7.50 बजे से अहम बैठक करेंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...