प्रतिक्रिया | Monday, April 21, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

03/10/24 | 1:29 pm

printer

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, 5 अक्टूबर को होगा मतदान

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम को थम जाएगा। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए एकल चरण का मतदान शनिवार को होगा। वहीं मतगणना 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम के साथ होगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दो जनसभा

बताना चाहेंगे प्रचार के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलायत और सफीदो विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का अंबाला में रोड शो और जनसभा 

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अंबाला शहर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार असीम गोयल के समर्थन में रोड शो और जनसभा में भाग लेंगे। 

दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी नूंह, महेंद्रगढ़, अटेली और नारनौल विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि पार्टी नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज भिवानी, सिरसा, हिसार और यमुनानगर जिलों में प्रचार करेंगे। इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला डबवाली और ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे।

5 अक्टूबर शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल जारी करने पर रहेगी रोक

इस बीच, चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन 5 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल जारी करने पर रोक लगा दी है। इस प्रतिबंध में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी अन्य माध्यम से एग्जिट पोल का प्रकाशन या प्रसार शामिल है। उल्लंघन करने वालों को कारावास और जुर्माना हो सकता है।

आगंतुकों: 23981537
आखरी अपडेट: 21st Apr 2025