Print

कनाडा में दिनदहाड़े गोलीबारी, भारतीय मूल के कारोबारी समेत दो की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में भारतीय मूल के एक कारोबारी (निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी के मालिक) समेत दो लोगों की मौत दिन दहाड़े हुई गोलीबारी में हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

स्थानीय समाचार चैनल ने सोमवार को खबर दी कि कैवनघ इलाके के एक रिहायशी क्षेत्र में दोपहर के समय गोलीबारी हुई और सूचना मिलने पर अधिकारियों ने कार्रवाई की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आपात चिकित्सा सेवा हरकत में आयी और उसने बताया कि 49 वर्षीय एवं 57 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है तथा 51 वर्षीय एक पुरुष गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने कहा कि 51 वर्षीय व्यक्ति अभी अस्पताल में भर्ती है और उसके शरीर पर जानलेवा घाव हैं।

मृत भारतीय की पहचान एक निर्माण कंपनी के मालिक बूटा सिंह गिल के रूप में हुई है। उनकी पंजाबी समुदाय में अच्छी पकड़ थी।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

23 mins ago | Freedom Edge

अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान ने शुरू किया पांच दिवसीय ‘फ्रीडम एज’ सैन्य अभ्यास

अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने सोमवार को पांच दिन का तीन-पक्षीय सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया। ‘...

1 hour ago

Earthquake: अफगानिस्तान में फ‍िर हिली धरती, जमीन से 130 क‍िलोमीटर गहराई पर था केंद्र

अफगानिस्तान में सोमवार सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप ...