प्रतिक्रिया | Saturday, April 19, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

CBSE 2025 : आज से 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, 42 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। इस साल 42 लाख से ज्यादा छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड ने देशभर में 7,842 परीक्षा केंद्रों और 26 अन्य देशों में भी परीक्षा आयोजित की है।

10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च 2025 तक चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं भी इसी अवधि तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में होंगी। पहले दिन, कक्षा 10 के छात्र इंग्लिश (कम्युनिकेटिव) और इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर) की परीक्षा देंगे, जबकि कक्षा 12 के छात्रों के लिए पहला पेपर एंटरप्रेन्योरशिप (उद्यमिता) का होगा।

इस साल CBSE ने पहली बार परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों के लिए लाइव वेबकास्ट का आयोजन किया। यह वेबकास्ट शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे CBSE के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर हुआ और करीब 2 घंटे तक चला। इसमें परीक्षा केंद्रों के प्रमुख, सुपरिंटेंडेंट्स और अन्य अधिकारियों को परीक्षा नियमों और मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

छात्रों के लिए एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड में परीक्षा का समय, विषयों की जानकारी और परीक्षा केंद्र का पता दिया गया है। CBSE ने यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है कि परीक्षाएं बिना किसी परेशानी के सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आयोजित हों। – आईएएनएस

आगंतुकों: 23824902
आखरी अपडेट: 19th Apr 2025