भारतीय सेना ने बताया कि शनिवार की रात को संघर्षविराम और वायु क्षेत्र उल्लंघन की घटनाओं के बाद भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पश्चिमी सीमाओं पर तैनात सेना कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। थलसेना प्रमुख ने 10 मई को हुई डीजीएमओ वार्ता के तहत बनी सहमति के उल्लंघन होने की स्थिति में ‘काइनेटिक डोमेन’ यानी जवाबी कार्रवाई के लिए सेना के कमांडरों को पूरी छूट दे दी है।

सेना की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार, पश्चिमी सीमा पर किसी भी तरह के उल्लंघन पर सेना तुरंत और प्रभावी जवाब देगी।

इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसका सेना जवाब दे रही है। इसके साथ ही सेना को जवाबी कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से यह कार्रवाई ‘अत्यंत निंदनीय है और इसकी पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है।’

उल्लेखनीय है कि तीन दिनों तक चले संघर्ष के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हुआ था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया था कि शनिवार शाम पांच बजे से सीजफायर लागू हो गया, लेकिन महज चार घंटे के अंदर ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया और सीमा पार से गोलीबारी शुरू की। साथ ही कई शहरों को ड्रोन के जरिए निशाना बनाया।

इसके अलावा, भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई को लेकर बड़ा फैसला लिया था। सरकार ने सख्त संदेश देते हुए कहा था कि भविष्य में कोई भी आतंकी घटना भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी। साथ ही भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसी के अंदाज में जवाब भी दिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

07/05/26 | 10:36 am | India Pakistan Air Strike Operation Sindoor

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर बदली सियासी तस्वीर, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने बदली प्रोफाइल फोटो

'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रिय...

21/04/26 | 6:38 pm | DRDO tank technology

आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा, रक्षा मंत्रालय ने किए बड़े रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की बारूदी सुरंग भेदने की क्षमता को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उ...

13/04/26 | 7:15 pm | Akash BrahMos missile models

मोतिहारी में डीआरडीओ की मेगा प्रदर्शनी, 15-18 अप्रैल तक दिखेंगी रक्षा तकनीकें

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) 15 से 18 अप्रैल तक मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह ...